समाचार ब्यूरो
25/08/2023  :  19:05 HH:MM
लद्दाख के लोगों की दबाई जा रही है आवाज : राहुल
Total View  2407

नयी दिल्ली - कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश तो बना दिया है, लेकिन वहां लोगों का हक छीनकर उनकी आवाज दबाई जा रही है।

लद्दाख का दौरा कर रहे श्री गांधी ने ट्वीट किया, “लद्दाख के कोने- कोने में गया और युवाओं से, माताओं-बहनों से, ग़रीब लोगों से बात की। दूसरे नेता हैं जो सिर्फ़ अपने मन की बात करते हैं, मैं आपके मन की बात सुनना चाहता हूं।”


उन्होंने कहा, “चीन ने हिंदुस्तान की हज़ारों किमी ज़मीन छीन ली है। प्रधानमंत्री इस बात को नकार कर झूठ बोल रहे हैं, ये लद्दाख का हर व्यक्ति जानता है।”


श्री गांधी ने कहा, “लद्दाख के मुख्य मुद्दे हैं - यहां के लोगों की राजनीतिक आवाज़ दबाई जा रही है, रोज़गार के लिए सरकार के सभी वादे झूठे निकले। मोबाइल नेटवर्क और हवाई सुविधा की कमी। लोगों की राजनीतिक आवाज को नहीं सुना जाता है और राजनेताओं की आवाज को दबाया जा रहा है। लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश तो बना दिया, लेकिन लोगों को उनके अधिकार नहीं दिए जा रहे हैं। सेल फोन है, लेकिन नेटवर्क नहीं होता। एयर पोर्ट है, लेकिन हवाई उड़ान नहीं है। इस तरह से लद्दाख के लोगों के अधिकारों को छीना जा रहा है।”


कांग्रेस नेता ने कहा, “इन सभी मुद्दों को संसद में उठाऊंगा। इस यात्रा में हुए स्वागत और मोहब्बत के लिए लद्दाख को बहुत बहुत धन्यवाद।”






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3685847
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित