समाचार ब्यूरो
28/12/2021  :  10:18 HH:MM
पूर्वोत्तर बेंत और बांस विकास परिषद (एनईसीबीडीसी) ने पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के तहत आगामी आजादी का अमृत महोत्सव (एकेएएम) के लिए डेस्टिनेशन नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल का प्रस्ताव रखा
Total View  2349

भारत सरकार के पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के तहत शिलांग स्थित पूर्वोत्तर परिषद के अंतर्गत पूर्वोत्तर बेंत और बांस विकास परिषद (एनईसीबीडीसी) ने प्राचीन बांस क्षेत्र के एक नए युग पर जोर देने के लिए प्रतिभा की खोज, प्रशिक्षण, प्रौद्योगिकी साधन और बाजार से जुड़ाव में अपनी रचनात्मकता व संसाधन को शामिल किया है। वैश्विक बाजार में तेजी से हो रहे बदलावों को ध्यान में रखते हुए बांस के अंतिम उत्पादों के पारंपरिक प्रस्तुतिकरण सौंदर्यशास्त्र को समसामयिक बनाना हमारी प्राथमिकता है।

शिलांग स्थित पूर्वोत्तर परिषद के सदस्य एयर मार्शल श्री अंजन कुमार गोगोई ने गुवाहाटी स्थित पूर्वोत्तर बेंत और बांस विकास परिषद (एनईसीबीडीसी) कार्यालय का दौरा किया। उन्होंने प्रबंध निदेशक डॉ. शैलेंद्र चौधरी और अन्य अधिकारियों के साथ बांस क्षेत्र के विकास पर विस्तार से चर्चा की।
एनईसीबीडीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. शैलेन्द्र चौधरी ने भी पूर्वोत्तर परिषद के सदस्य एयर मार्शल श्री अंजन कुमार गोगोई को आगामी आजादी का अमृत महोत्सव के लिए एनईसीबीडीसी की ओर से की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। इस महोत्सव के तहत 15 से 21 जनवरी, 2022 तक गुवाहाटी के कलाक्षेत्र में डेस्टिनेशन नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल का आयोजन प्रस्तावित है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5117387
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित