समाचार ब्यूरो
24/02/2022  :  09:38 HH:MM
थल सेना अध्यक्ष ने पैराशूट रेजिमेंट की बटालियनों को राष्ट्रपति ध्वज प्रदान किए
Total View  2395

थल सेना अध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे ने 23 फरवरी 2022 को बेंगलुरू स्थित पैराशूट रेजिमेंट प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित एक प्रभावशाली ध्वज प्रस्तुति परेड के दौरान पैराशूट रेजिमेंट की चार बटालियनों को प्रतिष्ठित 'राष्ट्रपति ध्वज' प्रदान किए। इन बटालियनों में 11 पैराशूट (विशेष बल), 21 पैराशूट (विशेष बल), 23 पैराशूट और 29 पैराशूट हैं।

पैराशूट रेजिमेंट भारतीय सेना की एक विशिष्ट रेजिमेंट है। यह स्वतंत्रता के पहले और बाद के अभियानों में अपना एक उल्लेखनीय रिकॉर्ड रखती है। à¤‡à¤¸ रेजिमेंट को गाजा, कोरिया, बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, कच्छ के रण, सियाचिन, राजस्थान, पंजाब व जम्मू और कश्मीर जैसे विविध युद्ध क्षेत्रों व मणिपुर, नगालैंड और असम सहित पूर्वी युद्ध क्षेत्र में कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। à¤†à¤œà¤¾à¤¦à¥€ के बाद पैराशूट रेजिमेंट की बटालियनों ने प्रभावशाली 32 सेना अध्यक्ष बटालियन प्रशस्ति पत्र प्राप्त किए हैं। वहीं, इसके जवानों को वीरता व असाधारण बहादुरी के लिए 8 अशोक चक्र, 14 महावीर चक्र, 22 कीर्ति चक्र, 63 वीर चक्र, 116 शौर्य चक्र और 601 सेना पदक से सम्मानित किया गया है।

 

सेना प्रमुख ने परेड की समीक्षा के बाद पैराशूट रेजिमेंट की वीरता, बलिदान और परंपराओं की समृद्ध विरासत की सराहना की। वहीं, सेना प्रमुख ने कम समय में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए नई गठित की गई बटालियनों की भी सराहना की और गर्व के साथ राष्ट्र की सेवा करने के लिए सभी सैनिकों को शुभकामनाएं दीं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   160838
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित