समाचार ब्यूरो
04/03/2022  :  21:54 HH:MM
शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, यूक्रेन परमाणु संयंत्र पर हमले के बाद एशियाई स्टॉक गिरा
Total View  2396


रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध और वाहन बिक्री के आंकड़ों में आयी गिरावट से निवेशकों का उत्साह ठंडा रहा, जिससे घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन लाल निशान में बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 769 अंक यानी 1.4 प्रतिशत की गिरावट में सप्ताहांत पर 54,334 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 253 अंक यानी 1.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,245 अंक पर बंद हुआ।

दोनों शेयर बाजार पर लगातार तीन दिन से बिकवाली हावी है। कमजोर वैश्विक रुख ने भी निवेश धारणा पर बुरा असर डाला है। वैश्विक स्तर के सभी प्रमुख सूचकांक भी लाल निशान में रहे हैं।
बीएसई के सभी समूहों के सूचकांक पर गिरावट हावी रही और दिग्गज कंपनियों के अलावा छोटी और मंझोली कंपनियों में भी चौतरफा बिकवाली देखी गयी। वाहन और आईटी समूह के सूचकांक सबसे अधिक लुढ़के हैं। निफ्टी में भी वाहन समूह का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6750332
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित