समाचार ब्यूरो
15/01/2022  :  10:18 HH:MM
सूर्य नमस्कार के लिए दुनिया में जुटे एक करोड़ से अधिक लोग
Total View  2397

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित पहला वैश्विक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम शुक्रवार को देश-दुनिया में खूब उत्साह के साथ मनाया गया। तन-मन को स्वस्थ रखने और कोविड काल में खुद को सुरक्षित रखने के लिए देश-विदेश के एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने कोविड नियमों का पालन करते हुए अपने अपने स्थानों पर सूर्य नमस्कार किया। भारत में कार्यक्रम की शुरूआत केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोणोवाल और केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री डॉ. मुंजपरा महेंद्रभाई ने वर्चुअल तरीके से की। इस मौके पर बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, श्री श्री रविशंकर, सद्गुरु जग्गी वासुदेव और देश-विदेश से कई बड़ी हस्तियां जुड़ीं। सुबह 7 से 8 बजे तक दूरदर्शन पर इसका सीधा प्रसारण हुआ।
भारत, इटली, अमेरिका, सिंगापुर, श्रीलंका और जापान जैसे अनेकों देशों में शुक्रवार को सूर्य नमस्कार के साथ दिन की शुरूआत हुई। इस दौरान केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोणोवाल ने कहा कि मकर संक्रांति के पर्व पर सूर्य अपना पथ बदलकर उत्तरायण में प्रवेश करते हैं, जिसे भारतीय परंपरा में शुभ माना जाता है, इसलिए सूर्य की उपासना भारत में भक्ति-भावना से की जाती है। योग परंपरा में सूर्य अराधना को सूर्य नमस्कार के ज़रिए लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए किया जाता है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1655685
 
     
Related Links :-
भोजन से पहले बादाम सेवन से प्री-डायबिटीज लोगों के ब्लड शुगर में हो सकता है सुधार
ग्लूकोमा मोतियाबिंद के बाद नेत्रहीनता का दूसरा सबसे बड़ा कारण
कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन
कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन
डॉ मनसुख मंडाविया ने भारत के कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम पर प्रकाश डालने वाले प्रतिस्पर्धात्मकता संस्थान की रिपोर्ट जारी की
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सफदरजंग अस्पताल का दौरा किया, अस्पताल में सुधार उपायों पर विभाग के अध्यक्षों और कर्मचारियों की स्पष्ट प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए उनके साथ अनौपचारिक बातचीत की
उपराष्ट्रपति ने अच्छे स्वास्थ्य और बेहतर रहन-सहन के लिए शुद्ध पेयजल और स्वच्छता के महत्व पर ज़ोर दिया
राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता
राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता
निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर लगाया