समाचार ब्यूरो
11/03/2022  :  13:46 HH:MM
भारत-चीन सीमा विवाद: दोनों देशों के बीच होगी 15वें दौर की बातचीत
Total View  2374


दोनों देशों के बीच करीब 22 महीनों से पूर्वी लद्दाख में टकराव की स्थिति बनी हुई है.वास्तविक नियंत्रण रेखा के भारतीय इलाक़े में चुशुल-मोल्दो सीमा कमांडर स्तर की वार्ती के लिए सुबह 10 बजे का समय तय किया गया है.बातचीत का मुख्य विषय पेट्रोलिंग प्वाइंट-15 पर बने हुए गतिरोध को ख़त्म करना रहेगा. भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता करेंगे.माना जा रहा है कि इस वार्ता में भारत का फोकस टकराव वाली जगहों पर जितना ज़ल्दी हो सेनाएं हटाने पर रहेगा जिसमें देपसांग बोल्गी और देमचोक शामिल हैं.दोनों सेनाओं के बीच 14वें दौर की बातचीत 12 जनवरी को हुई थी लेकिन उसके कोई सकारात्मक नतीजे नहीं निकले.इसके बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गयाथा, ‘‘दोनों पक्ष ने सैन्य और राजनियक तरीक़े से बातचीत जारी रखने और ज़ल्द से ज़ल्द किसी समाधान पर पहुंचने को लेकर सहमति जताई है.’’पैंगोंग झील इलाक़े में भारत और चीन की सेनाओं में हिंसक टकराव के बाद 5 मई, 2020 को दोनों के बीच गतिरोध की शुरुआत हुई थी. इसके बाद दोनों ने सीमा पर अपने सैनिकों की संख्या तेज़ी से बढ़ा दी.सैन्य और राजनियक स्तर की कई वार्ताओं के बाद दोनों देशों में पिछले साल पैंगोंग झील के उत्तर और दक्षिणी किनारों पर सेनाएं पीछे हटाने को लेकर सहमति बनी थी.






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1824616
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क