समाचार ब्यूरो
13/03/2022  :  18:34 HH:MM
भीषण जंग के बीच विदेश मंत्रालय का बड़ा फैसला, यूक्रेन से अपना दूतावास हटाएगा भारत
Total View  2351


रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के दौरान विदेश मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है. विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन में मौजूद अपने दूतावास को पोलैंड में शिफ्ट करने की घोषणा की है.  à¤µà¤¿à¤¦à¥‡à¤¶ मंत्रालय ने यह जानकारी दी है कि देश के पश्चिमी भागों में हमलों सहित यूक्रेन में तेजी से बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि यूक्रेन में भारतीय दूतावास को पोलैंड में अस्थायी रूप से शिफ्ट किया जाएगा. आगे की घटनाओं के बारे में स्थितियों का रिव्यू किया जाएगा. à¤†à¤ªà¤•ो बता दें कि भारतीय दूतावास लगातार अपने उन नागरिकों के संपर्क में हैं जो वहां अब भी फंसे हुए हैं. वहीं दूतावास की ही मदद से अब तक तमाम भारतीयों को युद्ध स्थल से रेस्क्यू किया जा चुका है. यूक्रेन में मौजूद भारतीय दूतावास समय-समय पर लोगों के लिए एडवाइजरी जारी करता रहता है, जिससे वहां मौजूद लोगों को बहुत मदद मिलती है.






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9060400
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क