समाचार ब्यूरो
18/03/2022  :  12:19 HH:MM
रूसी हमले में यूक्रेन की मशहूर एक्ट्रेस की मौत, कीव में हुआ भयंकर रॉकेट हमला
Total View  2349


24 फरवरी से शुरू हुआ रूस-यूक्रेन युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. रूस लगातार यूक्रेन पर हमला कर रहा है. इस बीच खबर आ रही है कि रूसी सेना के हमले में यूक्रेन की अभिनेत्री ओक्साना श्वेत्स की मौत हो गई है. कीव में एक आवासीय इमारत पर किए गए रूसी रॉकेट हमले में ये दर्दनाक घटना हुई है. ओक्साना की मंडली यंग थिएटर ने एक बयान जारी कर एक्ट्रेस की मौत की पुष्टि की है. बयान में कहा गया, 'कीव में एक आवासीय इमारत पर रॉकेट हमले के दौरान यूक्रेन की कलाकार ओक्साना श्वेत्स की मौत हो गई.ओक्साना 67 वर्ष की थीं. उन्हें यूक्रेन के सर्वोच्च कलात्मक सम्मानों में से एक से सम्मानित किया गया था, जिसे मोटे तौर पर 'यूक्रेन के सम्मानित कलाकार' के रूप में जाना जाता है. ओक्साना श्वेत्स ने कई फिल्मों में काम किया है. इसमें द सीक्रेट ऑफ सेंट पैट्रिक, टुमॉरो विल बी टुमॉरो और द रिटर्न ऑफ मुख्तार शामिल हैं. उन्हें 'यूक्रेन की सम्मानित कलाकार' के रूप में जाना जाता है. द हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, ओक्साना 67 वर्ष की थीं.






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8533077
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क