समाचार ब्यूरो
01/04/2022  :  11:06 HH:MM
खुद को आर्मी से बड़ा समझने की गलती से इमरान खान हो गए हिटविकेट
Total View  2347


पाकिस्तान के बारे में कहा जाता था कि वहां की राजनीति की कमान तीन ‘ए’ के हाथों में होती है। ये हैंः अल्लाह, आर्मी और अमेरिका। हालांकि अब अमेरिका का स्थान चीन ने ले लिया है लेकिन अल्लाह एवं आर्मी, अर्थात फौज अभी भी वैसी ही शक्तिशाली है। यदि यह कहा जाए कि पाकिस्तान में तो फौज अल्लाह से भी अधिक शक्तिशाली है, तो किसी भी तरह से गलत नहीं होगा। कुल मिलाकर यह कि भले ही चुनाव के माध्यम से कोई भी जीत कर आए और प्रधानमंत्री पद ग्रहण करे लेकिन उसकी कमान भी फौज के ही हाथों में होती है। अगर प्रधानमंत्री ने फौज से जरा भी चूं की, तो उसका पत्ता साफ । बेचारे इमरान खान, उनको पाकिस्तानी राजनीति का यह मौलिक सिद्धांत तो पता ही था, फिर भी वह फौज से चूं कर बैठे। अब फौज जुल्फिकार अली भुट्टो से लेकर नवाज शरीफ तक हर प्रधानमंत्री का जो हश्र करती चली आ रही है, वही इमरान खान का करने जा रही है। कहते हैं कि केवल आसिफ अली जरदारी अकेले प्रधानमंत्री थे जो सत्ता में अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा कर सके। बाकी जुल्फिकार अली भुट्टो और बेनजीर भुट्टो की तरह या तो मार दिए गए या फिर नवाज शरीफ की तरह जान बचाकर पाकिस्तान छोड़ कर भाग गए।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   869912
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क