समाचार ब्यूरो
08/03/2023  :  19:16 HH:MM
पाकिस्तानी नौसेना ने अरब सागर में नाव से 280 किलो मादक पदार्थ जब्त किया
Total View  2399

बयान में कहा गया कि पाकिस्तानी नौसेना ने मादक पदार्थ रोधी सफल अभियान चलाकर इस बात की पुष्टि की है कि देश की नौसेना अपने समुद्री क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस्लामाबाद- पाकिस्तानी नौसेना ने अरब सागर में एक अभियान चलाकर 280 किलो मादक पदार्थ जब्त किया है।
पाकिस्तानी नौ सेना बयान के अनुसार मंगलवार को जहाज पर क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा गश्त में तैनात तटरक्षकों ने समुद्र में मछली पकड़ने वाली एक संदिग्ध नाव को रोका और तलाशी के दौरान उसमें से बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ जब्त किया है।
बयान के अनुसार बरामद किए गए नशीले पदार्थों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 1.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर आंकी गयी है।
पाकिस्तानी नौसेना ने उस नाव को भी जब्त कर लिया और उसमें सवार चालक दल के सदस्यों को गिरफ्तार किया तथा कानूनी कार्यवाही के लिए उन्हें पाकिस्तान की प्रवर्तन एजेंसियों को सौंप दिया। पकड़े गए आरोपियों की संख्या और उनकी पहचान का खुलासा नहीं हुआ है।
बयान में कहा गया कि पाकिस्तानी नौसेना ने मादक पदार्थ रोधी सफल अभियान चलाकर इस बात की पुष्टि की है कि देश की नौसेना अपने समुद्री क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4451698
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क