समाचार ब्यूरो
20/03/2023  :  22:21 HH:MM
कुवैती तेल कंपनी ने की तेल रिसाव होने पर ‘आपातकाल’ की घोषणा
Total View  2398

केओसी के प्रवक्ता और प्रशासनिक मामलों के उप सीईओ, कुसाई अल-अमेर ने एक बयान जारी कर कहा कि कंपनी ने देश के पश्चिम में तेल का रिसाव होने के बाद आपातकाल स्थिति की घोषणा की है।

कुवैत सिटी- कुवैत सरकार के स्वामित्व वाली कुवैत पेट्रोलियम कॉर्प की सहायक कंपनी कुवैत ऑयल कंपनी (केओसी) ने सोमवार सुबह तेल में रिसाव होने के बाद ‘आपातकाल स्थिति’ घोषित कर दी।

केओसी के प्रवक्ता और प्रशासनिक मामलों के उप सीईओ, कुसाई अल-अमेर ने एक बयान जारी कर कहा कि कंपनी ने देश के पश्चिम में तेल का रिसाव होने के बाद आपातकाल स्थिति की घोषणा की है।
श्री अल-आमेर ने कहा कि रिसाव के कारण कोई घायल नहीं हुआ, उत्पादन प्रभावित नहीं हुआ और दुर्घटना स्थल पर किसी जहरीली गैस का भी रिसाव नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि केओसी में आपातकालीन टीमें घटनास्थल पर दुर्घटना से बचाव करने के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं अपना रही हैं।
गौरतलब है कि कुवैत एक प्रमुख तेल उत्पादक देश है, जिसका लगभग 90 प्रतिशत सरकारी राजस्व तेल निर्यात से प्राप्त होता है। कुवैत पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन (ओपेक) का संस्थापक सदस्य है और यहां प्रति दिन लगभग 27 लाख बैरल तेल का उत्पादन होता है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5013995
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क