समाचार ब्यूरो
08/04/2023  :  20:33 HH:MM
पाकिस्तान में पुलिस के साथ झड़प में तीन लाेगों की मौत
Total View  2356

बयान में कहा गया है कि शनिवार सुबह पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में अभियान चलाया और पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

 à¤‡à¤¸à¥à¤²à¤¾à¤®à¤¾à¤¬à¤¾à¤¦- पाकिस्तान के दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची में शनिवार सुबह पुलिस के साथ झड़प में तीन लोगों की मौत हो गयी। शहर की पुलिस ने एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया है, “शहर में नियमित गश्त के दौरान पुलिस ने दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन लोगों को रोका, लेकिन उन्होंने रुकने की बजाय पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।” पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों संदिग्ध मारे गये। बाद में उनके हथियार और मोटरसाइकिलें जब्त कर ली गयीं।

पुलिस के बयान में कहा गया है कि मारे गये अपराधियों की पहचान कर ली गयी है और उनके बारे में जांच की जा रही है। शहर में झपटमारी और डकैती की घटनाओं में वृद्धि के बाद स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसी ने अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।

बयान में कहा गया है कि शनिवार सुबह पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में अभियान चलाया और पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8489974
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क