समाचार ब्यूरो
13/04/2023  :  20:19 HH:MM
चीन अफगानिस्तान पर रूस के साथ घनिष्ठ सहयोग को तैयार: किन गांग
Total View  2347


बीजिंग- चीनी के विदेश मंत्री किन गांग ने गुरुवार को कहा कि चीन अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों के सहयोग तंत्र के रूप में रूस के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है।

श्री किन ने उज्बेकिस्तान के समरकंद में ईरान, पाकिस्तान और रूस के विदेश मंत्रियों के साथ हुई एक बैठक के बाद एक ब्रीफिंग में यह जानकारी दी है।
उन्होंने कहा, “हम रूस के मास्को प्रारूप का समर्थन करते हैं और इसमें भागीदारी करते हैं। हम अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों के समन्वय और सहयोग तंत्र रूप में रूस के साथ करीबी बातचीत करने के लिए तैयार हैं।”
उज्बेकिस्तान के समरकंद शहर में आज अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों के विदेश मंत्रियों की चौथी बैठक का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें चीन, ईरान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उजबेकिस्तान के शीर्ष राजनयिक हिस्सा ले रहे हैं। शीर्ष अधिकारियों से अपेक्षा की जाती है कि सभी अफगान मुद्दे पर चर्चा करें, वहां की स्थिति के लिए एक सामान्य क्षेत्रीय दृष्टिकोण विकसित करने के तरीके और पिछली बैठकों में देशों के बीच हुए समझौतों को लागू करें। इस पर पिछली वार्ता मार्च 2022 में चीनी शहर टुंक्सी में हुई थी।
तालिबान 2021 के अंत में अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी और अमेरिका द्वारा समर्थित सरकार के पतन के बाद सत्ता में आया था। तालिबान ने अपने शासन में कट्टरपंथी इस्लामिक विचारों का प्रसार किया है जिससे मध्य एशियाई देशों की आशंकाएं बढ़ गई है कि देश में 1996 वाली स्थिति फिर से उत्पन्न न हो जाए जब तालिबान पहली बार पांच वर्षों के लिए अफगानिस्तान की सत्ता में आया था।
मॉस्को प्रारूप 2017 में रूस, अफगानिस्तान, चीन, पाकिस्तान, ईरान, भारत, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान, उजबेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान के विशेष प्रतिनिधियों के परामर्श पर तैयार किया गया था। रूस पारंपरिक रूप से मॉस्को प्रारूप की बैठकों के लिए अमेरिका को आमंत्रित करता है, लेकिन अमेरिका हमेशा इस निमंत्रण को नजरअंदाज कर देता है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2626161
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क