समाचार ब्यूरो
13/04/2023  :  20:20 HH:MM
इमरान खान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में हुए पेश
Total View  2399

इससे पहले अदालत ने श्री खान को 13 अप्रैल तक के लिए जमानत दे दी थी और पुलिस को गिरफ्तार करने से रोक दिया था।

लाहौर- पाकिस्तान में लाहौर की आतंकवाद रोधी अदालत (एटीसी) ने गुरुवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को एक मामले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश होने की अनुमति दी और उनकी अंतरिम जमानत चार मई तक बढ़ा दी।

पूर्व प्रधानमंत्री अदालत के निर्देश के बावजूद एटीसी के सामने पेश नहीं हुए। बाद में, श्री खान के वकीलों के अनुरोध पर अदालत ने उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई में शामिल होने की अनुमति दी।

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार श्री खान ने रेस कोर्स पुलिस स्टेशन में आतंकवाद विरोधी कानूनों के तहत दर्ज तीन प्राथमिकियों में जमानत के लिए याचिका दायर की थी।

इससे पहले अदालत ने श्री खान को 13 अप्रैल तक के लिए जमानत दे दी थी और पुलिस को गिरफ्तार करने से रोक दिया था।

वकीलों ने आज की सुनवाई की शुरुआत में पूर्व प्रधानमंत्री को वीडियो के कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालती कार्यवाही में भाग लेने की अनुमति दिये जाने का अनुरोध किया।

पूर्व प्रधानमंत्री अदालत की अनुमति के बाद ज़िले शाह हत्याकांड, आगजनी, और राज्य के मामलों में हस्तक्षेप सहित तीन मामलों में ज़मानत लिए, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुए।

श्री खान पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) (पीएमएलएन) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के पिछले एक साल के दौरान आतंकवाद, हत्या, हत्या के प्रयास और ईशनिंदा के आरोपों के तहत 100 से अधिक मामलों का सामना कर रहे हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6808452
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क