समाचार ब्यूरो
03/05/2023  :  21:33 HH:MM
सर्बिया में स्कूल में गोलीबारी, नौ की मौत, सात घायल
Total View  2397


 à¤¬à¥‡à¤²à¤—्रेड- सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड के एक स्कूल में बुधवार को गोलीबारी में आठ बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गयी और अन्य सात घायल हो गये।


गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी। इससे पहले दिन में पुलिस ने सर्बियाई राजधानी में व्राचर नगर पालिका के एक स्कूल में गोलीबारी की सूचना दी थी। संदेह जताया जा रहा है कि हमलावर एक 14 वर्षीय किशोर है, जिसने अपने पिता की पिस्तौल से गोलीबारी की। बाद में, मीडिया ने बताया कि गोलीबारी में कम से कम आठ बच्चे और एक गार्ड मारा गया है।

बयान में कहा गया है, “व्राचर जिले के व्लादिस्लाव रिबनिकर स्कूल में आज सुबह हुई गोलीबारी में आठ बच्चे और एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गयी तथा छह बच्चे और एक शिक्षक घायल हो गये। उन्हें एक एम्बुलेंस केंद्र और बच्चों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5718935
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क