समाचार ब्यूरो
01/06/2023  :  19 : 45 HH:MM
पाकिस्तान के पंजाब में विस्फोट से छह की मौत
Total View  2364


 à¤‡à¤¸à¥à¤²à¤¾à¤®à¤¾à¤¬à¤¾à¤¦- पाकिस्तान में पूर्वी प्रांत पंजाब के कोट अड्डू जिले में विस्फोट में कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी है और दो अन्य घायल हो गये हैं।


जिला पुलिस उपाधीक्षक मुजाहिद हुसैन ने बताया कि धमाका तब हुआ जब एक ही परिवार के लोग डेरा दिन पनाह इलाके में अपने घर के अंदर कबाड़ और अन्य बेकार सामग्री को छांटने में व्यस्त थे। पीड़ितों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि विस्फोट का कारण और प्रकृति, कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा निर्धारित की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के अनुसार, कबाड़ में किसी अज्ञात वस्तु के कारण विस्फोट हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए तथा घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और संबंधित अधिकारियों को एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3459807
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क