समाचार ब्यूरो
04/03/2022  :  12:36 HH:MM
न्यूक्लियर प्लांट पर हमले को लेकर जेलेंस्की बोले- रूस को छोड़कर किसी ने आजतक नहीं किया
Total View  2350


न्यूक्लियर पावर प्लांट पर हुए हमले को लेकर यूक्रेन की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि जापोरीज्ज्या पावर प्लांट हमले की जद में है। पूरे यूरोप में परमाणु आपदा की पुनरावृत्ति का खतरा है। रूसियों को यह हमला रोकना चाहिए। वहीं, यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा कि अगर यग हमला नहीं रोका गया तो चेरनोबिल से 10 गुना बड़े हादसे का खतरा है। हालांकि, न्यूक्लियर पावर प्लांट के प्रवक्ता एंड्री टुज़ू ने कहा है कि फिलहाल तक रेडिएशन फैलने का कोई खतरा नहीं है।रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज 9वां दिन है। दोनों देशों के बीच जारी यह युद्ध खतरनक मोड़ पर पहुंच गया है। यूक्रेन का दावा है कि उसके जापोरीज्ज्या पावर प्लांट पर रूस ने हमला किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का इस बयान आया है। उन्होंने कहा कि रूस को छोड़कर किसी देश ने आजतक न्यूक्लियर पावर प्लांट पर हमला नहीं किया है।

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने कहा कि ऐसा मानव इतिहास में पहली बार हुआ है। एक आतंकी स्टेट ने परमाणु आतंक का सहारा लिया है। यूक्रेन के ताजा बयान के अनुसार, आग प्लांट की परिधि के बाहर लगी थी। वहीं, दूसरी ओर यूके इस मुद्दे पर तुरंत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने की मांग की है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1806117
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क