समाचार ब्यूरो
22/05/2022  :  11:27 HH:MM
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से जीप के टकराने से 8 लोगों की मौत, कई घायल
Total View  2412


उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में NH28 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक जीप खड़े ट्रक से टकरा गई है। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। हादसे के समय जीप में 11 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महला गांव से शनिवार को बारात शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के महुअवा गांव गई हुई थी। देर रात बारात से एक बोलेरो जीप में ड्राइवर समेत 11 लोग वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान जोगिया थाना क्षेत्र के कटया गांव के पास जीप सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई। हादे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने राम भरत और सुरेश उर्फ चीनक की हालत गंभीर देख बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया जहां रामभरत की मौत हो गई। वहीं विक्की और शुभम का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3984551
 
     
Related Links :-
दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक घर में आग लगने से छह लोगों की मौत, दो घायल
दिल्ली: एक ही परिवार के तीन लोगों की घर में मिली लाश! हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस
सीएम योगी के गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! सिरफिरे ने युवती और उसके मां-बाप को उतारा मौत के घाट
उत्तर प्रदेश में एक और अन्नदाता ने तोड़ा दम, पेड़ से लटका मिला किसान का शव, जांच में जुटी पुलिस
यूपी में चुनावी सरगर्मियों के बीच दिल दहला देने वाली खबर आई सामने! दलित लड़की से रेप के बाद खिलाया जहर
मथुरा जेल में गैंगवार: आठ चश्मदीद गवाह बयान से मुकरे, अदालत ने सभी 14 आरोपियों को किया बरी
शराब पीने से तीन की मौत, कई अस्पताल में भर्ती, दो गिरफ्तार, तीन कर्मचारी सस्पेंड
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
चोरी के समान के साथ दो गिरफ्तार
ट्रक से टकराई बारातियों से भरी पिकअप, चार की मौत, छह लोग घायल