समाचार ब्यूरो
19/02/2022  :  17:47 HH:MM
अयोध्या में आपस में भिड़े सपा और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थक, कई गाड़ियों में तोड़फोड़
Total View  2401

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के दौरान अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशियों के समर्थक शुक्रवार को आपस में भिड़ गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सपा प्रत्याशी अभय सिंह एवं भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के पति खब्बू तिवारी के समर्थकों के बीच प्रचार के दौरान आपस में भिड़ंत हुयी। इसमें हवाई फायरिंग एवं एक दूसरे की गाड़ियों में तोड़फोड़ किये जाने की जानकारी मिली है। अयोध्या जिले के गोसाईगंज विधानसभा मे थाना महराजगंज के अंतर्गत न्यू कबीरपुर चौराहे पर यह घटना है। इस मामले में पुलिस अथवा स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतक्रियिा नहीं मिल सकी। थाना प्रभारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से इस मामले की पुष्टि के लिए संपर्क करने के प्रयास नाकाम रहे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस दौरान चार पांच राउंड फायरिंग भी हुई। इसमें भाजपा समर्थक बाल-बाल बच गए, पर भाजपा की प्रचार कर रही आधा दर्जन गाड़ियां बुरी तरीके से तोड़फोड़ दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों गुटों को अलग कर बीचबचाव किया।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7970567
 
     
Related Links :-
दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक घर में आग लगने से छह लोगों की मौत, दो घायल
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से जीप के टकराने से 8 लोगों की मौत, कई घायल
दिल्ली: एक ही परिवार के तीन लोगों की घर में मिली लाश! हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस
सीएम योगी के गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! सिरफिरे ने युवती और उसके मां-बाप को उतारा मौत के घाट
उत्तर प्रदेश में एक और अन्नदाता ने तोड़ा दम, पेड़ से लटका मिला किसान का शव, जांच में जुटी पुलिस
यूपी में चुनावी सरगर्मियों के बीच दिल दहला देने वाली खबर आई सामने! दलित लड़की से रेप के बाद खिलाया जहर
मथुरा जेल में गैंगवार: आठ चश्मदीद गवाह बयान से मुकरे, अदालत ने सभी 14 आरोपियों को किया बरी
शराब पीने से तीन की मौत, कई अस्पताल में भर्ती, दो गिरफ्तार, तीन कर्मचारी सस्पेंड
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
चोरी के समान के साथ दो गिरफ्तार