समाचार ब्यूरो
06/05/2023  :  17:49 HH:MM
12 मई को ओटीटी पर रिलीज होगी सामंथा रुथ स्टारर 'शाकुंतलम'
Total View  2349


 

मुंबई- दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'शाकुंतलम' अमेजन प्राइम वीडिय़ो पर 12 मई को स्ट्रीम होगी।

सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'शाकुंतलम' 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म कालिदास के मोस्ट पॉपुलर नाटक ‘अभिज्ञान शाकुंतलम’ पर आधारित थी ।गुनशेख द्वारा निर्देशित की गई फिल्म 'शाकुंतलम' की ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जायेगी। कहा जा रहा है कि फिल्म 'शाकुंतलम' अमेजन प्राइम वीडिय़ो पर 12 मई को तेलुगु, तमिल, मलयालम, हिंदी और कन्नड़ में स्ट्रीम होगी।

गौरतलब है कि 'शाकुंतलम' में सामंथा रुथ प्रभु ने शकुंतला का किरदार निभाया है, जबकि मलयालम एक्टर देव मोहन दुष्यंत के रोल में दिखाई दिए हैं। वहीं कण्व महर्षि की भूमिका सचिन खेडेकर ने निभाई और दुर्वासा महर्षि की भूमिका मोहन बाबू ने निभाई है। प्रियंवदा और अनुसुइया का रोल अदिति बालन और अनन्या नागल्ला ने प्ले किया है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4697479
 
     
Related Links :-
खुशी कक्कर और लवली काजल का गाना 'गोराये वाला क्रीम' रिलीज
करीना कपूर की फिल्म ‘जाने जान’ का टीजर रिलीज
'बिल भुगतान का स्मार्टर वे' के नए कैम्पेन में दिखाई देंगे आयुष्मान खुराना
डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर रिलीज हुयी ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’
ड्रीम गर्ल 2 को लोग पसंद करेंगे :आयुष्मान खुराना
डिजिटल इंडिया का 14903 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार को मंजूरी
53 वर्ष के हुये सैफ अली खान
62 वर्ष के हुये सुनील शेट्टी
आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का पहला गाना दिल का टेलीफोन 2.0 रिलीज
शाहरूख खान की फिल्म जवान का नया पोस्टर रिलीज