समाचार ब्यूरो
09/06/2023  :  22:54 HH:MM
नेहा धूपिया ने चुप चुपके के 17 साल पूरे होने को किया सेलिब्रेट
Total View  2353


मुंबई- बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने अपनी फिल्म चुप चुपकेके 17 साल पूरे होने पर सेलिब्रेट किया है।

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म 'चुप चुपके' 09 जून 2006 को रिलीज हुयी थी।इस फिल्म में नेहा धूपिया के साथ शाहिद कपूर और करीना कपूर खान अहम किरदारों में नजर आए थे, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
नेहा धूपिया को आज एक प्यारा सा सरप्राइज मिला। नेहा ने जब अपना इंस्टाग्राम खोला तो उनके फोन पर नोटिफिकेशन की भरमार हो गई। फैंस ने उनकी फिल्म 'चुप-चुपके' के 17 साल पूरे होने पर उन्हें ढ़ेर सारी विशेज भेजी।नेहा धूपिया ने इससे पहले अपने दोस्त और चुप-चुपके फिल्म में अपने को-स्टार शाहिद कपूर से बात की थी। वहीं नेहा ने करीना कपूर के साथ भी अपने बीते पलों को याद किया।
नेहा धूपिया ने कहा, “आज 'चुप चुप के' के 17 साल पूरे होने को सेलिब्रेट करना बेहद खास रहा है। यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है और सालों बाद भी लोग इसे पसंद करते हैं यह मेरे लिए बड़ी बात है। संयोग से, 25 वर्षों के मेरे दोस्त शाहिद के साथ भी आज मेरी बातचीत हुई और फैंस के प्यारे-प्यारे मेसैजों ने तो मेरा दिन ही बना दिया।”






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   684620
 
     
Related Links :-
खुशी कक्कर और लवली काजल का गाना 'गोराये वाला क्रीम' रिलीज
करीना कपूर की फिल्म ‘जाने जान’ का टीजर रिलीज
'बिल भुगतान का स्मार्टर वे' के नए कैम्पेन में दिखाई देंगे आयुष्मान खुराना
डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर रिलीज हुयी ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’
ड्रीम गर्ल 2 को लोग पसंद करेंगे :आयुष्मान खुराना
डिजिटल इंडिया का 14903 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार को मंजूरी
53 वर्ष के हुये सैफ अली खान
62 वर्ष के हुये सुनील शेट्टी
आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का पहला गाना दिल का टेलीफोन 2.0 रिलीज
शाहरूख खान की फिल्म जवान का नया पोस्टर रिलीज