समाचार ब्यूरो
19/06/2023  :  21:20 HH:MM
पब्लिक डिमांड पर 'रामायण' की सीता दीपिका चिखलिया ने शेयर किया वीडियो
Total View  2350


मुंबई- सीरियल 'रामायण' में मां सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने पब्लिक डिमांड पर अपना एक वीडियो शेयर किया है।


दीपिका चिखलिया ने रामानंद सागर के सीरियल 'रामायण'में मां सीता का किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया। दीपिका चिखलिया को लोग आज भी सीता के रूप जानते हैं। ओम राउत निर्देशित फिल्म 'आदिपुरुष' इन दिनों विवादों में है। फिल्म के डायलॉग्स, वीएफएक्स और कई सींस पर लोग आपत्ति जता रहे हैं। इस फिल्म में राम और सीता का किरदार प्रभास और कृति सैनन ने निभाया है, जबकि रावण, सैफ अली खान बने हैं।

दीपिका ने भारी डिमांड पर अपना पुराना वीडियो शेयर किया है।अपने थ्रोबैक वीडियो में दीपिका माता सीता के रूप में दिखाई दे रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा,यह पोस्ट पब्लिक डिमांड पर है। सीता का किरदार निभाने के बाद जो प्यार मुझे लोगों से मिला, मैं उसके लिए हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी। इससे ज्यादा मैं कुछ और नहीं मांग सकती हूं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6646611
 
     
Related Links :-
खुशी कक्कर और लवली काजल का गाना 'गोराये वाला क्रीम' रिलीज
करीना कपूर की फिल्म ‘जाने जान’ का टीजर रिलीज
'बिल भुगतान का स्मार्टर वे' के नए कैम्पेन में दिखाई देंगे आयुष्मान खुराना
डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर रिलीज हुयी ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’
ड्रीम गर्ल 2 को लोग पसंद करेंगे :आयुष्मान खुराना
डिजिटल इंडिया का 14903 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार को मंजूरी
53 वर्ष के हुये सैफ अली खान
62 वर्ष के हुये सुनील शेट्टी
आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का पहला गाना दिल का टेलीफोन 2.0 रिलीज
शाहरूख खान की फिल्म जवान का नया पोस्टर रिलीज