समाचार ब्यूरो
15/07/2023  :  19:56 HH:MM
शाहरूख खान की फिल्म जवान का प्रिव्यू थीम सांग रिलीज
Total View  2349


मुंबई- बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान की आने वाली फिल्म जवान का प्रिव्यू थीम सांग रिलीज हो गया है।

शाहरूख खान इन दिनों दक्षिण भारतीय निर्देशक एटली की आने वाली फिल्म जवान में काम कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म जवान का प्रिव्यू रिलीज किया गया था, जिसे लोगो ने काफी पसंद किया। अब जवान का प्रीव्यू थीम सांग को रिलीज कर दिया है। यह एक रैप सांग है। इसका संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है, वहीं राजा कुमारी ने इस रैप को अपनी आवाज दी है।
निर्देशक एटली ने अपने इंस्टाग्राम पर जवान प्रीव्यू थीम सांग की छोटी सी झलक साझा की है, जिसमें राजा कुमारी की आवाज सुनाई दे रही है। इसके कैप्शन में, एटली ने लिखा, 'वह थीम जो जवान को परिभाषित करती है! इसके बाद उन्होंने शाहरुख समेत कई लोगों को टैग किया। फिल्म जवान 07 सितंबर को रिलीज होगी। जवान हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6326750
 
     
Related Links :-
खुशी कक्कर और लवली काजल का गाना 'गोराये वाला क्रीम' रिलीज
करीना कपूर की फिल्म ‘जाने जान’ का टीजर रिलीज
'बिल भुगतान का स्मार्टर वे' के नए कैम्पेन में दिखाई देंगे आयुष्मान खुराना
डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर रिलीज हुयी ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’
ड्रीम गर्ल 2 को लोग पसंद करेंगे :आयुष्मान खुराना
डिजिटल इंडिया का 14903 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार को मंजूरी
53 वर्ष के हुये सैफ अली खान
62 वर्ष के हुये सुनील शेट्टी
आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का पहला गाना दिल का टेलीफोन 2.0 रिलीज
शाहरूख खान की फिल्म जवान का नया पोस्टर रिलीज