09/03/2022  :  13:32 HH:MM
वाराणसी में मतदान के बाद गाड़ी से बरामद EVM पर चुनाव आयोग का आया बयान
Total View  2868


उत्तर प्रदेश में कल यानी 10 मार्च को विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। चुनावी नतीजों के आने से पहले ही वाराणसी में ईवीएम मूवमेंट को लेकर प्रदेश में सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस मुद्दे को उठाया और चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।चुनाव आयोग द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि वाराणसी में 8 मार्च को ईवीएम गाड़ी में ले जाने का मामला संज्ञान में आया है। इस पर राजनीतिक प्रतिनिधियों ने आपत्ति जाहिर की है। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, ईवीएम प्रशिक्षण के लिए लाई गईं थीं। मतगणना अधिकारियों के लिए जिले में 9 मार्च को ट्रेनिंग आयोजित की गई। इसके लिए ही ईवीएम मंडी में स्थित अलग खाद्य गोदाम के स्टोरेज से प्रिशक्षण स्थल यूपी कॉलेज ले जायी जा रही थीं। 9 मार्च को काउंटिंग ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की दूसरी ट्रेनिंग में इसका प्रयोग होना था। आयोग ने कहा कि ईवीएम के बारे में राजनीतिक दल जो भी कह रहे हैं, वह सिर्फ एक अफवाह है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1458741
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित