10/03/2022  :  18:45 HH:MM
यूपी में सामाजिक न्याय बनाम हिंदुत्व की लड़ाई में आगे निकला भगवा, महंगाई, बेरोजगारी, छुट्टा मवेशी के मुद्दे हवा हुए
Total View  2415


साढ़े तीन दशक बाद उत्तर प्रदेश में नई इबारत लिखी गई है। वर्ष 1989 के बाद यह पहली बार होगा जब प्रदेश में किसी पार्टी की सत्ता में लगातार दूसरी बार वापसी हुई है। भाजपा गठबंधन 268 सीटों पर आगे है। समाजवादी पार्टी ने 130 सीटों पर बढ़त बनायी हुई है। सत्तर से ज़्यादा सीटों पर बहुत कम अंतर से मुकाबला चल रहा है। नतीजों से साफ है कि दिखाई कुछ भी दिया हो, अंदर ही अंदर चुनाव में हिंदुत्व का एजेंडा चला है। महंगाई, बेरोज़गारी, छुट्टा मवेशी जैसे मुद्दे और जातीय समीकरणों के मिथक धराशायी हो गए। चुनाव विश्लेषकों की भी यही राय है। चुनाव के दरम्यान पिछड़े वर्ग के नेताओं ने सपा का दामन पकड़ा तो प्रदेश की सियासत में हिंदुत्व बनाम सामाजिक न्याय की लड़ाई आमने-सामने थी। लेकिन नतीजे बता रहे हैं कि विपक्ष उस लड़ाई में पीछे रह गया।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9056527
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित