10/03/2022  :  19:55 HH:MM
शेयर बाजार ने चुनावी नतीजों का क‍िया स्‍वागत, सेंसेक्‍स 55 हजार के पार; न‍िफ्टी में भी बढ़त
Total View  2415


जानकारों का कहना है विधान सभा चुनावों में भाजपा के पक्ष में रुझान आने से भी बाजार को समर्थन मिला है. बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 817.06 अंक बढ़कर 55,464.39 अंक पर बंद हुआ. इसी तरह निफ्टी भी 249.55 अंक की उछाल के साथ 16,594 अंक के स्तर पर बंद हुआ. सेंसेक्स की शुरुआत मजबूती के साथ हुई और एक समय 1,595.14 अंक ऊपर था.हालांकि, बाद में यूरोपीय बाजारों में दिखी कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों की वजह से इसमें नरमी आई. कारोबार के अंत में यह 55,464.39 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, टाटा स्टील, एसबीआई, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, नेस्ले और मारुति सुजुकी इंडिया लाभ में रहीं.






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1673721
 
     
Related Links :-
दूसरी तिमाही में रियलमी तीसरा सबसे बड़ा ब्रांड बना
एफडीडीआई ने मनाया आईएनआई दिवस
बेनेली का राजधानी में विस्तार
शेयर बाजार में दूसरे दिन भी हाहाकर
दूसरी तिमाही में देश में सोने की मांग में सात प्रतिशत की कमी
आईडीबीआई बैंक के पहली तिमाही के लाभ में 62 प्रतिशत का उछाल
ईपीएफ खाताधारकों को 2022-23 के लिए मिलेगा 8.15 प्रतिशत ब्याज
येस बैंक का मुनाफा 10.3 प्रतिशत बढ़ा
सेंसेक्स पहली बार 67 हजार अंक के पार
सैमसंग का 6000 एमएएच बैटरी वाला गैलेक्सी एम 34 5 जी स्मार्टफोन लाँच