11/03/2022  :  12:27 HH:MM
सावधान! अभी टला नहीं है कोरोना संकट, WHO ने जारी की चेतावनी
Total View  2448


दुनिया भर के कई देशों में कोविड-19 संक्रमण के घटते मामलों को देखकर प्रतिबंधों को हटाये जाने के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने एक बार फिर चेतावनी दी है कि कोरोना संकट अभी टला नहीं है।गत दो साल के दौरान कोरोना संक्रमण के कारण दुनिया भर में 60 लाख से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और 50 करोड़ से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं।डब्ल्यूएचओ के निदेशक ट्रेडोस एदनम गेबरियसस ने कहा, वैश्विक स्तर पर कोरोना संक्रमण के मामले और इसके कारण होने वाली मौतों के मामले घटे हैं और कई देशों ने प्रतिबंध भी हटा लिये हैं लेकिन यह महामारी अभी खत्म नहीं हुई है।''उन्होंने कहा कि यह कहीं भी तब तक पूरी तरह खत्म नहीं हो सकता है, जब तक यह सब जगह पूरी तरह खत्म न हो जाये। एशिया और प्रशांत के कई देशों में कोरोना संक्रमण और संक्रमण के कारण होने वाली मौतों के मामले बढ़ रहे हैं।विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख ने कहा कि यह वायरस लगातार रूप बदल रहा है और हमारे सामने वैक्सीन के वितरण, परीक्षण और उपचार में कई बाधायें हैं।डब्ल्यूएचंो ने इस बात की भी चिंता जतायी कि कई देशों में कोरोना का परीक्षण बहुत तेजी से घट रहा है। डब्ल्यूएचओ ने पेशेवर परीक्षण के अलावा स्वयं परीक्षण करने की भी सलाह दी है।संयुक्त राष्ट्र के महानिदेशक एंटोनियो ग्यूटरेस ने भी डब्ल्यूएचओ प्रमुख के आंकलन का समर्थन किया है। उन्होंने एक वक्तव्य जारी करते हुये कहा है कि यह सोचना बहुत बड़ी गलती होगी कि वायरस बहुत पीछे छूट गया है। उन्होंने फिर दोहराया कि वैक्सीन का बंटवारे में बहुत भेदभाव है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8901964
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क