12/03/2022  :  21:46 HH:MM
दरभंगा में मैगी पैकेट बनी मेडिकल छात्रों और दुकानदारों के बीच हिंसा की वजह
Total View  2448


मैगी की एक पैकेट खरीदने को लेकर दुकानदारों से हुए विवाद में दरभंगा मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने शुक्रवार की देर रात दुकान में आग लगा दी. आगजनी के कारण कुछ दुकानें और दो कारें बुरी तरह से जल गईं.सके साथ ही आग बुझाने के क्रम में अग्निशमन दस्ते के तीन कर्मी भी जख्मी हो गए. घटना के बाद से पूरा दरभंगा मेडिकल कॉलेज परिसर पुलिस छावनी में तब्दील सा हो गया है.कारवाई के भय से शनिवार को मेडिकल छात्र ड्यूटी पर नहीं गए. घटना से आक्रोशित लोगों ने दरभंगा-लहेरियासराय मार्ग को आठ घंटे तक जाम रखा. साथ ही दरभंगा एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की अपील पर घटना के विरोध में दवा दुकानें बंद रहीं.घटना की वजह से शनिवार को दरभंगा मेडिकल कॉलेज की चिकित्सकीय व्यवस्था चरमरा सी गयी. सुबह से ही कॉलेज परिसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस मौजूद रही.






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6622258
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित