13/03/2022  :  14:19 HH:MM
फ्रांसीसी राष्ट्रपति और जर्मन चांसलर ने पुतिन से की बात
Total View  2445

क्या युद्धविराम के लिए तैयार होगा रूस?
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फ्रांसीस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मैक्रों और स्कोल्ज ने यूक्रेन में संघर्ष के लिए तत्काल युद्धविराम और एक राजनयिक समाधान का आग्रह किया। जर्मन सरकार ने एक बयान में कहा, संघर्ष को समाप्त करने के लिए चल रहे अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों के हिस्से के रूप में 75 मिनट की बातचीत महात्वपूर्ण रही।क्रेमलिन ने कहा कि डोनबास की रक्षा के लिए सैन्य अभियान के क्षेत्र में मानवीय स्थिति के संबंध में पुतिन ने मैक्रों और स्कोल्ज को उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों के जवाब में जमीन पर वास्तविक स्थिति के बारे में सूचित किया। क्रेमलिन ने कहा कि तीनों नेता यूक्रेन के मुद्दों पर संपर्क जारी रखने पर सहमत हुए।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1265102
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क