14/03/2022  :  12:17 HH:MM
यूक्रेन में भारतीय दूतावास अस्थायी रूप से पोलैंड स्थानांतरित
Total View  2870


रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को देखते हुए यूक्रेन में भारतीय दूतावास को अस्थायी रूप से पोलैंड स्थानांतरित कर दिया गया है। विदेश मंत्रालय ने रविवार को इसकी जानकारी दी। रविवार को विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यूक्रेन में भारतीय दूतावास को अस्थायी रूप से पोलैंड स्थानांतरित कर दिया जाएगा।एक दिन पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की सुरक्षा तैयारियों और यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के संदर्भ में मौजूदा वैश्विक परिदृश्य की समीक्षा के लिए सीसीएस बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक के दौरान, उन्हें युद्धग्रस्त राष्ट्र से भारत के पड़ोसी देशों के कुछ नागरिकों के साथ-साथ भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा के विवरण सहित यूक्रेन में ताजा घटनाओं के बारे में जानकारी दी गई।विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन में तेजी से बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए, जिसमें देश के पश्चिमी हिस्सों में हमले भी शामिल हैं, यह निर्णय लिया गया है कि यूक्रेन में भारतीय दूतावास को पोलैंड में अस्थायी रूप से स्थानांतरित किया जाएगा। आगे के घटनाक्रम के आलोक में स्थिति का पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   512014
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क