समाचार ब्यूरो
14/03/2022  :  20:58 HH:MM
लूट का विरोध करने पर एलपीजी गैस एजेंसी के सुरक्षाकर्मी की हत्या
Total View  2371


शास्त्री पार्क इलाके में बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर एलपीजी गैस एजेंसी के सुरक्षाकर्मी की बेरहमी से हत्या कर दी। बदमाशों ने लोहे की रॉड से सुरक्षाकर्मी के सिर, कमर व हाथ पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। बदमाशों ने सुरक्षाकर्मी के कमरे में रखी तिजोरी से नकदी निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन तिजोरी न खुल पाने पर वह नकदी लूटे बिना फरार हो गए। सोमवार सुबह एजेंसी के कर्मचारी जब पहुंचे तो सुरक्षकार्मी खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े मिले। मृतक की पहचान गणेश लाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल कर पुलिस बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पिछले दस वर्षों से शास्त्री पार्क स्थित जीएस इंटरप्राइसेस एलपीजी गैस एजेंसी में नौकरी कर रहे थे। दिन में वह गैस सिलेंडर की डिलीवरी करते थे और रात के वक्त सुरक्षाकर्मी थे। एजेंसी के बाहर बने एक छोटे से कमरे में वह रहते थे, जिसमें तिजाेरी भी थी। एजेंसी की सारी रकम उसमें ही रखी जाती थी। सोमवार सुबह करीब नौ बजे जब कर्मचारी एजेंसी पर पहुंचे तो देखा गणेश लाल अपने कमरे में खून से लथपथ पड़े हैं, कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। एक लोहे की रॉड उनके शव के पास पड़ी थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस को जांच में पता चला शनिवार को बैंक बंद होने की वजह से शनिवार को एजेंसी की सारी रकम तिजोरी में रखी गई थी, तिजोरी के ताले को तोड़ने का भी बहुत प्रयास किया गया था। पुलिस का कहना है एजेंसी के मालिक से तिजोरी खुलवाई गई, लेकिन तिजोरी खुल नहीं सकी। पुलिस तिजोरी को खुलवाने का प्रयास कर रही है, तभी पता चलेगा नकदी लूटी गई है या नहीं। पुलिस शुरुआत में मानकर चल रही है कि एजेंसी के किसी कर्मचारी का हाथ इसमें हो सकता है, जिसने भी वारदात को अंजाम दिया उसे पता था तिजोरी में नकदी रखी हुई है। पुलिस एजेंसी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाल रही है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   383393
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित