15/03/2022  :  11:39 HH:MM
चीन में फिर कोरोना बरपाने लगा कहर! डरावने आंकड़े आए सामने, 10 शहरों में लॉकडाउन का ऐलान
Total View  2415


कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर दुनिया में तेजी से बढ़ने लगे हैं। कोरोना वायरस की जहां से उत्पत्ति हुई यानी चीन में एक बार फिर कोविड के बढ़ते मामले डराने लगे हैं। चीन में कोविड के 5,280 नए मामले सामने आए हैं, जो महामारी की शुरुआत के बाद से सबसे अधिक दैनिक मामले हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र चीन का जिलिन प्रांत है। कोरोना के मामलों में नवीनतम उछाल की वजह से कम से कम 10 शहरों और काउंटियों को लॉकडाउन कर दिया गया है।यूरोप और एशिया में संक्रमण के मामले बढ़ने लगा हैं। इससे वैश्विक मामलों में एक बार फिर उछाल होने की संभावना है, जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) सहित वैज्ञानिक चेतावनी देते रहे हैं। यूएसए टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार, यूके, नीदरलैंड, जर्मनी, स्विटजरलैंड और इटली में पिछले सप्ताह कोरोना मामलों में वृद्धि देखी गई।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   535823
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क