15/03/2022  :  17:06 HH:MM
पाक में गलती से गिरी भारत की मिसाइल, अब अमेरिका ने इस मामले में दिया बयान
Total View  2415


पाकिस्तान की सीमा में अनजाने से दागी गई भारतीय मिसाइन का मामला बढ़ता ही जा रहा है. पाकिस्तान की इमरान सरकार बार-बार इस मामले को लेकर भारत सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है. भारत ने इस गलती को स्वीकार किया है और बताया है कि तकनीकी खामी के चलते अनजाने में यह हादसा हुआ. मामले में हाई लेवल जांच भी जारी है. अब अमेरिका ने भी भारत का पक्ष लेते हुए बयान दिया है.अमेरिका ने कहा है कि भारत की ओर से पाकिस्तान में गिरी मिसाइल के ‘दुर्घटनावश चलने के अलावा’ अन्य कोई कारण नजर नहीं आता. अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने सोमवार को दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘जैसा कि आपने हमारे भारतीय साथियों से भी सुना है कि यह घटना एक गलती के अलावा और कुछ भी नहीं थी, हमें भी इसके पीछे और कोई कारण नजर नहीं आता.’ प्राइस ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘आप इस संबंध में अन्य कोई भी सवाल भारतीय रक्षा मंत्रालय से करें. उन्होंने नौ मार्च को एक बयान जारी कर स्पष्ट किया था कि वास्तव में उस दिन क्या हुआ था. हम उससे इतर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते.






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2463096
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क