16/03/2022  :  18:27 HH:MM
शिक्षक राम बाबू महतो छात्रा पिंकी के पढ़ाई का खर्च उठाएंगे
Total View  2415


 à¤¬à¤¿à¤¹à¤¾à¤° में होनहार बच्चों की कमी नहीं है, उन बच्चों को सही मार्ग दर्शन एवं संसाधन मिल जाये तो निश्चित तौर पर अपने परिवार और समाज का नाम रौशन कर देती है। तिलंगही निवासी सुबोध महतो एवं अनीता देवी की 7 वर्षीय पुत्री पिंकी विलक्षण प्रतिभा की धनी हैं। उनके पिता दिल्ली में मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाते हैं, वही मां गृहिणी है। पिंकी अत्यंत गरीब परिवार से आती है। वह सोनबारसा प्रखंड के मढ़िया पंचायत के तिलंगही मध्य विद्यालय की दूसरी कक्षा की छात्रा है। पिंकी प्रतिभा की धनी है वह फर्राटे के साथ के साथ इंग्लिश मीनिंग, अंग्रेजी हिंदी बोध, बाराखड़ी एवं 21 तक का पहाड़ा पढ़ लेती है। शिक्षक बतातें है कि पिंकी को जो भी होमवर्क दिया जाता है, उसे जल्द पूरा करने के साथ ही पूरी तरह याद कर लेती है। जैसे ही आप प्रश्न करेंगे फर्राटे के साथ जवाब देती है। ऐसे प्रतिभाशाली को मौका मिल जाए तो निश्चित तौर पर भविष्य में जरूर बेहतर कर सकेंगी।
शिक्षक राम बाबू महतो ने पिंकी को लिया गोद-तिलंगही मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामबाबू महतो ने पिंकी की प्रतिभा को देखते हुए गोद लिया। बच्ची के दसवीं कक्षा तक पढ़ाई के खर्च का निर्वहन करने की शिक्षक रामबाबू महतो ने घोषणा की। पिंकी के ड्रेस एवं पढ़ाई का खर्च अपने निजी कोष से करेंगे। शिक्षक रामबाबू महतो गरीब एवं असहाय बच्चों को सहयोग करते रहे है। इनकी छात्र के साथ साथ अभिभावक भी काफी सम्मान देते है। रामबाबू के छोटे भाई सीतामढ़ी के मशहूर फिजिशियन सुबोध कुमार हैं। सुबोध राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में अपनी सेवा दे चुके है। रामबाबू महतो ने कहा कि पिंकी की प्रतिभा को देखते हुए लगा कि इसे संसाधन एवं सही मार्गदर्शन मिले तो यह बच्ची भविष्य में बेहतर कर सकेगी। राष्ट्रपति से पुरूष्कृत शिक्षक राज किशोर राउत ने कहा कि रामबाबू महतो सराहनीय कार्य किए है। पिंकी हमेशा ऐसे शिक्षक को याद रखेंगी।प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विदेंश्वर राय ने कहा कि रामबाबू महतो को दिल से धन्यवाद देता हूं। उनके इस कृत्य से हमारे शिक्षा जगत का सिर ऊंचा हो गया है। गरीब परिवार की पिंकी बेहतर कर सकेंगी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6924738
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित