16/03/2022  :  18:55 HH:MM
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने होली मिलन पर दी सभी को बधाई
Total View  2884

होली को सभी लोग श्रद्धा और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं-आदेश गुप्ता
 à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज प्रदेश कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आपस में एक-दूसरे को गुलाल लगाया एवं रंगों की होली को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने सभी को बधाई एवं होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों के इस त्योंहार को भारत के सभी लोग प्रेम पूर्वक मनाते हैं। जैसे भारत में सभी जाति एक साथ सौहार्द पूर्ण तरीके से रहते हैं, वैसे ही होली में सभी रंगों का एक होना इसकी सबसे बड़ी खूबसूरती है। उन्होंने मीडियाकर्मियों और भाजपा कार्यकर्ताओं को भी होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत में बिना किसी भेद भाव किए सभी लोग आपस में मिल-जुल कर मस्ती के इस त्योंहार को आनंदपूर्वक मनाते हैं। इसलिए आप सभी होली को श्रद्धा और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं।होली समारोह में भाजपा के केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी, राष्ट्रीय महामंत्री श्री दुष्यंत गौतम, नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विजय गोयल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता, प्रदेश महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल, श्री हर्ष मल्होत्रा एवं श्री दिनेश प्रताप सिंह सहित प्रदेश के उपाध्यक्ष, प्रदेश प्रवक्ता एवं अन्य प्रदेश पदाधिकारी सहित जिला के भी पदाधिकारी उपस्थित थे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9820345
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित