18/03/2022  :  11:34 HH:MM
देशभर में मनाया जा रहा रंगों का त्योहार
Total View  2415

पीएम मोदी, राष्ट्रपति कोविंद और राहुल गांधी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
देश और दुनिया में रंगों का त्योहार होली पूरे उमंग और जोशों-खरोश के साथ मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे को रंग, अबीर और गुलाल लगाकर आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे का प्रतीक यह त्योहार मना रहे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर देशवासियों को रंगों के इस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के मंगल की कामना की है।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर कहा , "होली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रंगों का पर्व होली, सामुदायिक सद्भाव और मेल-मिलाप का जीवंत उदाहरण है। यह वसंत ऋतु के आगमन का शुभ समाचार लेकर आता है।"राष्ट्रपति ने सभी के मंगल की कामना करते हुए आगे कहा, "मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी देशवासियों के जीवन में आनंद, उमंग और नई ऊर्जा का संचार करे।"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी के जीवन में खुशियों की कामना करते हुए होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, "आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे का प्रतीक यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में खुशियों का हर रंग लेकर आए।"






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5212517
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित