समाचार ब्यूरो
19/03/2022  :  19:00 HH:MM
दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी ने श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया होला मोहल्ला
Total View  2368

होला मोहल्ला सिखों की चढ़दीकला और शौर्य का प्रतीक है: कालका, काहलों
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पूरी श्रद्धा व सम्मान के साथ होला मोहल्ला मनाया। इस मौके पर अलग-अलग गुरुद्वारों में कीर्तन दरबार तथा गुरमति समागम आयोजित करवाये गये।मुख्य समागम गुरुद्वारा दमदमा साहिब में आयोजित किया गया जहां बड़ी संख्या में संगत नतमस्तक हुईं। इस समागम को संबोधित करते हुए दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष स. हरमीत सिंह कालका और महासचिव स. जगदीप सिंह काहलों ने कहा कि होला मोहल्ला सिखों की चढ़दीकला और शौर्य का प्रतीक है जिसे सिख कौम गुरु गोबिंद सिंह जी के आदेश अनुसार पूरी श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाती है।कालका और कहलों ने कहा कि जहां पूरे भारत में लोग होली मनाते हैं, वहीं सिख लोग होला मोहल्ला मनाते हैं। उन्होंने कहा कि इस दिन गुरु साहिबान द्वारा दिए गए आशीर्वाद के कारण गुरु की सिख फौज गतका खेल के माध्यम से अपनी बहादुरी के जौहर दिखाती हैं तथा इस सिख मार्शल आर्ट को दुनिया बड़े चाव से देखती है।दोनों नेताओं ने कहा कि रंगों का यह त्योहार हर व्यक्ति के जीवन में नए रंग और आकांक्षाएं लेकर आता है। उन्होंने कहा कि हम आज सही तरीके से होला मोहल्ला तभी मना सकते हैं, जब हम गुरु साहिब के आदेश का पालन करें उसकी रज़ा में रहें और गुरबाणी से जुड़कर संगत की सेवा करें। जरूरतमंदों के हाथ पकड़ें और मानवता के लिए वह सभी कार्य करें जिसकी मानवता को बहुत जरूरत है। कालका और स. कहलों ने कहा कि जिस प्रकार अब कोरोना महामारी का अंत हो रहा है, वह दुनिया के लिए एक अच्छा संकेत है लेकिन इस दो साल की महामारी के दौरान सिखों ने दुनिया को दिखाया है कि गुरु साहिबान के दर्शाए मार्ग पर चलकर हम कैसे मानवता की सेवा कर सकते हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1502844
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित