समाचार ब्यूरो
19/03/2022  :  21:39 HH:MM
रूस से भारत की तेल खरीद पर अमेरिका का बड़ा बयान, बाइडेन की प्रवक्ता बोलीं- भारत अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन
Total View  2369


अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की प्रवक्ता जेन पसाकी ने कहा है कि रूस से तेल खरीदने की भारत की योजना के पीछे के आर्थिक पहलू को अमेरिका समझता है। जेन पसाकी ने शुक्रवार को नियमित प्रेस ब्रीफिंग में रूस से भारत के तेल खरीदने के सवाल पर कहा कि अमेरिका ने रूस के तेल आयात पर प्रतिबंध लगाया है। हर देश ने यह निर्णय नहीं लिया है। हम यह समझते हैं कि उनके पास विभिन्न आर्थिक वजहें हैं, जिसके कारण यूरोप के कुछ देशों सहित अगल-अलग देश ऐसा क्यों कर रहे हैं।इससे पहले जेन ने कहा था कि रूस से तेल खरीद कर भारत अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं करेगा। हालांकि, इसके बावजूद अमेरिका में भारत के इस निर्णय की काफी आलोचना हो रही है। जर्मनी भी रूस से अपनी ऊर्जा खरीद जारी रखे है लेकिन उसे इतनी सख्त आलोचना का सामना नहीं करना पड़ रहा है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3940726
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क