समाचार ब्यूरो
20/03/2022  :  11:47 HH:MM
रूस और यूक्रेन में युद्ध का 25वां दिन, रूसी हमले में कीव में अब तक 228 लोगों की गई जान
Total View  2376


रूस और यूक्रेन के बीच 25वें दिन युद्ध जारी है। यूक्रेन के ज्यादातर शहरों में रूसी हमले का अलर्ट जारी किया गया है। यूक्रेन की सरकार ने सुमी, माइकोलाइव, टेरनोपिल, पोल्टावा, किरोवोह्रद, खारकीव, जापोरिज्जिया, कीव, लवीव, इवानो-फ्रैंकिव्स्क, निप्रॉपेट्रोव्स्क, रिव्ने, वोलिन में हवाई हमले का अलर्ट जारी करते हुए सायरन बज रहे हैं।रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। दोनों देशों के बीच जंग का आज 25वां दिन है। इस बीच रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शनिवार को दावा किया कि अमेरिका यूक्रेन को वार्ता में रूस द्वारा रखी गई शर्तो पर सहमत होने की अनुमति नहीं देता है। आरटी के अनुसार, लावरोव ने कहा कि संवादों में सुधार हुआ है, लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल का 'हाथ पकड़' सकता है। मंत्री ने आशा व्यक्त की कि यूक्रेन की तटस्थ स्थिति पर सुरक्षा गारंटी और एक व्यापक समझौते के साथ सैन्य अभियान खत्म हो जाएगा।यूक्रेन में रूसी विशेष अभियान पर टिप्पणी करते हुए लावरोव ने कहा कि ये घटनाएं उस पाठ्यक्रम की परिणति थीं, जिसे पश्चिम ने 1990 के दशक की शुरुआत से रूस के खिलाफ अपनाया था। लावरोव ने यह भी कहा कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की का बयान कि वह नव-नाजियों का समर्थन नहीं करते हैं, उनके वास्तविक कार्यो के विपरीत हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4196578
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क