21/03/2022  :  21:12 HH:MM
*केजरीवाल सरकार कक्षा तीन से 9वीं के विद्यार्थियों के बीच हुए लर्निंग गैप को पाटने के लिए तैयार, एक अप्रैल से शुरू हो रहा नया सत्र
Total View  2415

दिल्ली के शिक्षा निदेशक ने डीओई के सभी स्कूल प्रमुखों और डिप्टी डायरेक्टर ऑफ़ एजुकेशन के साथ की समीक्षा बैठक
दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने नए शैक्षणिक सत्र में स्टूडेंट्स में आए लर्निंग-गैप, लिखने- पढ़ने और बुनियादी गणित को लेकर उनमें आधारभूत कौशल  को बेहतर करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।दिल्ली के सरकारी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो रहा है। ऐसे में यह पहली बार होगा, जब स्टूडेंट्स लॉकडाउन की एक श्रृंखला के दो साल बाद नए सत्र में भौतिक तौर पर कक्षाओं में शामिल होंगे।इस बाबत दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशक हिमांशु गुप्ता ने सोमवार को सरकारी स्कूलों के सभी स्कूल प्रमुखों व डीओई के साथ समीक्षा बैठक की और उन्हें शैक्षणिक सत्र 2022-23 की पहली तिमाही में विशेष रूप से विद्यार्थियों के भावनात्मक  वेल-बींग और आधारभूत कौशल पर ध्यान देने का निर्देश दिया। विद्यार्थियों में आए लीर्निग-गैप को दूर करने के लिए शिक्षा निदेशालय द्वारा दो फेज का एक्शन प्लान तैयार किया गया है।शिक्षा निदेशक ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को न केवल अपने आधारभूत कौशल को फिर से वापस लाया जाएगा, बल्कि विषयों को लेने से पहले वैचारिक स्पष्टता का निर्माण करने का अवसर देने के लिए कक्षावार पाठ्यक्रम को कम किया जाएगा।नए सत्र में विद्यार्थियों के सीखने से संबंधित मुद्दों को चिन्हित करने और स्कूलों में दो फेज के एक्शन प्लान को लागू करने के लिए शिक्षकों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा। योजना के क्रियान्वयन की जाँच करने के लिए शिक्षा निदेशक द्वारा इसकी साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी।बैठक में शिक्षा निदेशक हिमांशु गुप्ता, शिक्षा निदेशक के प्रधान सलाहकार शैलेन्द्र शर्मा, अतिरिक्त शिक्षा निदेशक (स्कूल), रीता शर्मा ने शिक्षकों व स्कूल प्रमुखों के साथ विस्तृत एक्शन प्लान पर चर्चा की।उल्लेखनीय है कि इस साल, शिक्षा निदेशालय  ने कक्षा 9वीं  के विद्यार्थियों को विशेष रूप से हैप्पीनेस क्लास और मिशन बुनियाद कक्षाओं में शामिल करने का निर्णय लिया है। क्योंकि पिछले दो सालों में उनकी पिछली सभी क्लासेज ऑनलाइन आयोजित की गई थीं और उन्हें पिछले दो सालों में हुए सीखने के नुकसान से उबरने के लिए सपोर्ट की जरुरत हो सकती है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4522402
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित