समाचार ब्यूरो
22/03/2022  :  17:44 HH:MM
दिल्ली में केन्द्रीय वित्त पोषित राष्ट्रीय सिख विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए हरमीत सिंह कालका ने मानव संसाधन विकास मंत्री से की अपील
Total View  2366


 à¤¦à¤¿à¤²à¥à¤²à¥€ सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष स. हरमीत सिंह कालका ने मानव संसाधन विकास मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान से अपील करते हुए कहा है कि दिल्ली में केन्द्रीय वित्त पोषित एक राष्ट्रीय सिख विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए।मानव संसाधन विकास मंत्री को लिखे एक पत्र में स. कालका ने कहा कि विश्व भर में रहने वाले सिख चाहते हैं कि नई दिल्ली में एक सिख विश्वविद्यालय स्थापित किया जाए जो सिखों के इतिहास, गुरु साहिबान, सिख संस्थाओं व अन्य संबंधित सिख साहित्य के बारे में शिक्षा प्रदान कर सके।स. कालका ने कहा कि पहले ही हिन्दू और मुस्लिम धर्म के बारे में शिक्षा प्रदान करने वाले बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय व अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय लंबे समये से कार्य कर रहे हैं। सिखों का हक बनता है कि वह अपना एक राष्ट्रीय सिख विश्वविद्यालय स्थापित करें और चलाएं।उन्होंने कहा कि सिख समुदाय के बड़ी संख्या में सदस्य महंगे निजी संस्थानों में शिक्षा प्राप्त करने में अस्मर्थ हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2022 में अपना विश्वविद्यालय स्थापित करने की व्यवस्था है। उन्होंने श्री प्रधान को अपील करते हुए कहा कि इस संबंध में जरूरी आदेश जारी करें कि केन्द्रीय वित्त पोषित राष्ट्रीय सिख विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए जिसका नाम श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के नाम पर रखा जाए जिन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया जिसके चलते हर वर्ग के लोगों का सिर अदब से झुकता है।उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि मंत्री सिख कौम की इस वाजिब मांग पर तुरंत कार्रवाई करेंगे और जरूरी कार्रवाईयां पूरी करने की हिदायतें देंगे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7892687
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित