25/03/2022  :  11:23 HH:MM
युद्ध के बीच यूक्रेन की सहायता को लेकर बाइडेन का बड़ा ऐलान, रूस पर और नकेल कसने की तैयारी
Total View  2415


अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि यूक्रेन के खिलाफ रूस के जारी युद्ध के मद्देनजर नाटो में आज जितनी एकता है, उतनी पहले कभी नहीं देखी गई। गुरुवार को यहां नाटो शिखर सम्मेलन के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए, बाइडेन ने कहा कि 'रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को इसका अंदाजा नहीं था।'यह शिखर सम्मेलन यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के एक महीना पूरा होने के बाद गुरुवार को आयोजित किया गया। बाइडेन ने कहा कि जब से मैं राष्ट्रपति बना हूं, अमेरिका ने यूक्रेन को दो अरब डॉलर से ज्यादा के सैन्य उपकरण मुहैया कराने की प्रतिबद्धता जताई है।उन्होंने कहा, "आज, मैं घोषणा कर रहा हूं कि यूक्रेन में युद्ध से प्रभावित लाखों यूक्रेनियन लोगों को राहत दिलाने में मदद के लिए अमेरिका ने मानवीय सहायता के रूप में 1 अरब डॉलर से ज्यादा की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।"राष्ट्रपति ने कहा कि उनका देश 100,000 यूक्रेनियन का स्वागत करेगा और लोकतंत्र को मजबूत करने और यूक्रेन और पड़ोसी देशों में मानवाधिकारों की रक्षा के लिए अतिरिक्त 3.20 करोड़ डॉलर का निवेश करेगा। बाइडेन ने 400 से अधिक व्यक्तियों और संस्थाओं पर नए प्रतिबंधों की भी घोषणा की, जिनमें ड्यूमा (रूसी संसद), ओलिगार्क्‍स और रूसी रक्षा कंपनियों के सदस्य शामिल हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3432516
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क