25/03/2022  :  11:29 HH:MM
येचुरी ने BJP के खिलाफ लोकतांत्रिक ताकतों से मोर्चा बनाने का किया आह्वान, देश बचाने के लिए आगे आने का किया आग्रह
Total View  2436


भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्‍सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी ने बीजेपी को अलग-थलग करने और हराने के लिए धर्मनिरपेक्ष ताकतों का सबसे व्यापक संभव मोर्चा बनाने का आह्वान किया है। सीताराम येचुरी ने सभी लोकतांत्रिक ताकतों से देश को बचाने के लिए बीजेपी के खिलाफ आगे आने का आग्रह किया है।सीताराम येचुरी ने सीपीआई (एम) की राज्य स्तरीय बैठक में कश्मीर में कहा कि बीजेपी देश भर में स्थिति को सांप्रदायिक बनाने की कोशिश कर रही है, ये केवल कश्मीरी पंडित नहीं थे जो घाटी में पीड़ित थे, बल्कि मुस्लिम, सिख और अन्य भी आतंकी आघात के शिकार हुए थे।येचुरी ने कहा कि 'द कश्मीर फाइल्स' नामक एक फिल्म कश्मीर की स्थिति को खराब करने के उद्देश्य से रिलीज की गई है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों, सिखों और कश्मीरी पंडितों सहित किसी भी धर्म या संप्रदाय के लोग कश्मीर में समान रूप से पीड़ित हुए हैं। फिल्म में तत्कालीन राज्यपाल की भूमिका को क्यों नहीं दिखाया गया, उनकी भूमिका को भी उजागर किया जाना चाहिए था।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3005003
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित