समाचार ब्यूरो
25/03/2022  :  19:32 HH:MM
सतीश उपाध्याय ने श्री योगी आदित्यनाथ जी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और अन्य कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ग्रहण करने के लिए हार्दिक बधाई दी ।
Total View  2366


श्री उपाध्याय ने कहा कि यह सब देश के प्रधानमंत्री, पार्टी अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा जी, माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी और माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के आशीर्वाद से हो रहा है। इस अवसर पर श्री उपाध्याय ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी। श्री सतीश उपाध्याय, उपाध्यक्ष, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने आज लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में श्री योगी आदित्यनाथ जी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और अन्य कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ग्रहण करने के लिए हार्दिक बधाई दी । श्री उपाध्याय ने उपमुख्यमंत्रियों - श्री केशव प्रसाद मौर्य और श्री ब्रजेश पाठक और 50 अन्य मंत्रियों को भी बधाई दी। श्री उपाध्याय ने कहा कि श्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है । उन्होंने कहा माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश में न केवल शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में कार्य किये अपितु महिलाओं की सुरक्षा, दलितों और ओबीसी के लिए भी कार्य किए । उनके द्वारा जारी की गई मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा भोजनालय योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क लैपटॉप योजना, गाजियाबाद - एलईडी स्ट्रीट लाइट्स - 'अब होगा और भी रोशन', सूर्य मित्र योजना – रोजगार, भाग्य लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, श्रमिक बाल योजना, उज्जवला योजना ने उत्तर प्रदेश की जीत में अहम भूमिका निभाई है । उत्तर प्रदेश की जीत में उन्होंने कानून व्यवस्था को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाई। श्री उपाध्याय ने कहा कि मोदी सरकार ने जमीनी स्तर पर लोगों के लिए काम किया है और आगे भी करती रहेगी । श्री उपाध्याय ने आशा व्यक्त की कि श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की जनता को और अधिक उन्नति और समृद्धि प्राप्त होगी ।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1717761
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित