27/03/2022  :  12:18 HH:MM
IPL 2022 के तीसरे मुकाबले में पंजाब और बैंगलोर की भिड़ंत
Total View  2897


IPL 2022 के तीसरे मुकाबले में आज पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (PBKS vs RCB) की टीमें आमने सामने होंगे। ये मैच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। बता दें, दो ऐसी टीमें जो हमेशा से कई बेहतरीन खिलाड़ियों से भरी रही है, लेकिन कभी खिताब नहीं जीत पाई है। अब नए सीजन, नए फॉर्मेट और नये खिलाड़ियों के साथ इनका प्रदर्शन कैसा रहता है, इसका पता दोनों की पहली टक्कर से लग जाएगा। आपको बता दें, 10 टीमों वाले इस सीजन में दो ग्रुप बांटे गए हैं और ये दोनों ही टीमें एक ही ग्रुप में हैं। यानी दोनों एक-दूसरे से दो बार भिड़ेंगी। दोनों की पहली ही टक्कर नए सीजन में उनके पहले मैच भी हैं। ऐसे में अच्छे नतीजे के साथ ही दोनों टीमें सीजन का शानदार आगाज करने उतरेंगी। हालांकि, ये इतना आसान नहीं होने वाला क्योंकि दोनों ही टीमें सीजन के शुरुआती मैचों में अपने कुछ खिलाड़ियों के बिना ही उतरेंगी और इसका असर प्रदर्शन पर भी दिख सकता है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2335802
 
     
Related Links :-
लौडरहिल में शृंखला बराबर करने उतरेगा भारत
विश्व चैंपियनशिप : निशिमोतो से भिड़ेंगे किदांबी, सिंधु को मिला बाई
हॉकी इंडिया लीग के वित्तीय मॉडल को मिली मंज़ूरी
विश्व कप की दौड़ से बाहर नहीं हैं विलियम्सन
आयुष, उन्नति करेंगे विश्व जूनियर चैंपियनशिप में भारत की अगुवाई
ऑस्ट्रेलिया ओपन : क्वार्टरफाइनल में भिड़ेंगे किदांबी, प्रियांशु
बांदा ने किया महिला विश्व कप का 1000वां गोल
क्रिकेट की पिच पर लौटे प्रसिद्ध कृष्णा
भारत ने स्पेन से खेला रोमांचक ड्रॉ
करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग पर पहुंचे सिराज