27/03/2022  :  17:06 HH:MM
पिंक ऑटो महिला ग्रुप "नारी -शक्ति सम्मान" से सम्मानित
Total View  2871


हिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था प्रतिभा जननी सेवा संस्थान ने रांची के पिंक ऑटो महिला ग्रुप को "नारी -शक्ति सम्मान" से सम्मानित किया । संस्था के अध्यक्ष मनोज सिंह राजपूत ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया l उन्होंने बताया कि रांची शहर की " पिंक ऑटो महिला ग्रुप " नारी - शक्ति का सर्वोत्तम उदाहरण है। ये सभी औरतें नारी शक्ति हैं और समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। आयुर्वेद दवा कंपनी इंद्र धूम हर्बल टेक्नोलॉजी की सी ओ ओ मीना एंथनी तिर्की ने सभी को आयुर्वेद प्रोडक्ट भेट की। नारी -शक्ति सम्मान से सम्मानित रीना देवी ने कहा कि वो ऑटो चलकर अपने परिवार चलती हैं और बच्चों को पढ़ाती हैं। सुशीला देवी , दिव्या सोरेन ,अलिस्बा ऐंड , मंजू कच्छप और फुलमनी सोरेन सहित सभी पिंक ऑटो महिला चालक सुबह के छार बजे उठती हैं और घर का सारा काम करके सात बजे तक ऑटो लेकर हैं। रात को ९ बजे तक ऑटो चलाती हैं और रात को दस बजे घर पहुँचती हैं। घर का काम करने के बाद 12 बज जाते हैं। फुलमनी सोरेन के चेहरे पर तनिक भी सिकन नहीं है वो बताती हैं कि केवल चार घंटे की सोने को मिलता है। हमें इस बात की खुशी है कि हम मेहनत कर अपना परिवार चलाते हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5573835
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित