समाचार ब्यूरो
11/04/2022  :  17:21 HH:MM
महापौर श्री राजा इक़बाल सिंह ने रोशनारा रोड क्षेत्र स्थित मार्ग का नामकरण स्व. कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला मार्ग किया
Total View  2368


उत्तरी दिल्ली के महापौर, श्री राजा इकबाल सिंह ने आज रोशनारा रोड क्षेत्र स्थित मार्ग का नामकरण स्व. कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला मार्ग किया। इस अवसर पर पूर्व महापौर, श्री जय प्रकाश व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। इस अवसर पर महापौर, श्री राजा इकबाल सिंह ने कहा कि स्व. कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला जी भारतीय सेना में कर्नल थे। उन्होंने 1962 के भारत-चीन और 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अपनी बहादुरी का जौहर दिखाया था । उन्होंने बताया कि स्व. कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला जी बहादुर और कुशाग्र भारतीय सैनिक थे। उन्होंने बताया कि स्व. कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला जी सामाजिक आंदोलन के प्रखर नेतृत्वकर्ता थे। उन्होंने सामाजिक अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। पूर्व महापौर, श्री जय प्रकाश ने बताया कि स्व. कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला जी एक सामाजिक व्यक्ति थे, जो सदैव लोगों के दुख-सुख में शामिल होते थे और वे सदैव गरीबों के लिए कार्य करते थे। उन्होंने कहा की हमें उनके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों को याद करना चाहिए, ताकि समाज उनके द्वारा किए गए कार्यों से प्रेरणा ले सके और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतार सके।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9360057
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित