12/04/2022  :  12:55 HH:MM
पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पीएम मोदी के बाद राजनाथ सिंह ने दी नसीहत, आतंकवाद पर कही बड़ी बात
Total View  2869


पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले शहबाज शरीफ को पीएम मोदी के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नसीहत दी है। वॉशिंगटन डीसी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “अपने पड़ोसी देश (पाकिस्तान) के नए प्रधानमंत्री (शहबाज शरीफ) को यही संदेश देना चाहेंगे कि वे अपने यहां आतंकवाद पर लगाम लगाने में कामयाबी हासिल करें। हमारी उनको शुभकामनाएं हैं।” राजनाथ सिंह से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, "पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने पर महामहिम मियां मुहम्मद शहबाज शरीफ को बधाई। भारत आतंक मुक्त क्षेत्र में शांति और स्थिरता चाहता है, ताकि हम अपनी विकास चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित कर सकें और अपने लोगों की भलाई और समृद्धि सुनिश्चित कर सकें।"






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8911247
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित