17/04/2022  :  19:32 HH:MM
पूर्व सांसद नवल किशोर राय जमीनी नेता थे: राजद जिलाध्यक्ष शफीक खान
Total View  2883


सीतामढ़ी। पूर्व सांसद नवल किशोर राय के निधन पर राजद जिला अध्यक्ष मो शफीक खां की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उनके प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए, श्रद्धांजलि अर्पित की गई, और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। पूर्व सांसद नवल किशोर राय जनता से जुड़े जमीनी नेता थे ।उनके निधन से सीतामढ़ी जिला मर्माहत है ,लगातार तीन बार सांसद और एक बार विधायक रहे स्वर्गीय राय कर्पूरी जी के विचारधारा से प्रभावित, समाजवादी नेता शरद यादव के काफी करीबी थे। जनता से जुड़े सवालों को लेकर वह हमेशा सत्ता और शासन से लड़ते रहे जन सरोकारों को लेकर सीतामढ़ी में समाहरणालय पर 90 के दशक में किया गया आंदोलन की याद आज भी सीतामढ़ी जिला वासियों को याद आता है ।पुपरी में कृषि अनु संसाधन केंद्र की स्थापना कर जिला वासियों को एक अमूल्य तोहफा दिया ।स्वर्गीय राय के निधन से न केवल राजनीतिक अपूर्ति सामाजिक क्षेत्र में भी अपूरणीय क्षति हुई है। जिसकी भरपाई कर पाना काफी कठिन है ।दुखः की घड़ी में राजद परिवार स्वर्गीय राय के परिजनों के साथ खड़ा है इस बैठक में शामिल वरिष्ठ राजद नेता मनोज कुमार, पूर्व प्रमुख श्याम राय, पूर्व सभापति नगर परिषद सह युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष मो जलालुद्दीन खा, वरिष्ठ राजद नेता डॉ उपेंद्र विद्रोही, सुनील यादव, गणेश गुप्ता, सीमा गुप्ता, राम कृष्ण महतो, सुरेंद्र यादव, डॉ मंजूर आलम, मास्टर जियाउल्लाह साहब, बृजमोहन मंडल, सनी श्रीवास्तव, हरि ओम शरण ,जवाहर यादव, रोशन यादव,धर्मेंद्र यादव आदि शामिल थे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9838916
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित