समाचार ब्यूरो
17/04/2022  :  20:24 HH:MM
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की उपस्थिति में प्रदेश कार्यालय में मनाया गया चेट्री चण्ड महोत्सव
Total View  2369


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोग रहते हैं जिनका जुड़ाव भारतीय जनता पार्टी के साथ शुरू से रहा है। सिंधी समाज ने दुनिया में भारतीय संस्कृति और धर्म को एक नई पहचान दी है और आज वह दुनिया के किसी भी क्षेत्र में रहते हों, कभी अपनी संस्कृति के साथ समझौता नहीं किया है। आज प्रदेश कार्यालय में सिंधी समाज द्वारा आयोजित चेट्री चण्ड महोत्सव को सम्बोधित करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि देश बंटवारे के वक़्त बाकी लोगों की तरह सिंधी समाज ने भी जो दर्द झेला है उससे सभी वाकिफ हैं। लेकिन उस दर्द को कभी भूलना नही चाहिए क्योंकि वही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को भी पता होना चाहिए कि आखिर किस दर्द को सहकर हमने आजादी पाई है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी कहा है कि हमारी एकता एवं अखण्डता की सबसे बड़ी ताकत वह दर्द है जो आजाद भारत के लिए सहना पड़ा था इसलिए विभाजन की उस विभीषिका को हमे नहीं भूलना चाहिए। आज भगवान फुलेलाल जी की कृपा से पूरे देश में खुशहाली का माहौल है। आज इस मौके पर सांसद श्री हंसराज हंस, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजन तिवारी, सिंधी प्रकोष्ठ के संयोजक श्री भरत वातवानी, साई ओमीराम, साई जगदीश राम सहित अन्य सिंधी प्रकोष्ठ के पदधिकारी उपस्थित थे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1451060
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित